Chhattisgarh Weather : 48 घंटे छाए रहेंगे बादल, आज 10 जिलों में बारिश, पढ़े मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

2 दिनों के बाद प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
cg weather

बुधवार से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में मेघगर्जन की गतिविधि, वर्षा वितरण और तीव्रता में कमी आने की संभावना है।हालांकि 2-4 दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1026.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1454.6 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 493.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

आज, दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के कुछ और हिस्सों, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से वापस चला गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 31° उत्तर / 74° पूर्व, भटिंडा, फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर, दीसा, भुज और 23° उत्तर/68° पूर्व से होकर गुजरती है। पूर्वी झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है जो ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

आज बुधवार को इन जिलों में अलर्ट

  • बीजापुर, नारायणपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा
  • बीजापुर, दक्षिण बस्तर दांतेवाडा, नारायणपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चाांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में हल्की से मध्यम वर्षा।

छत्तीसगढ़ : अब तक 1026.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1026.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1454.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 493.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 895.3 मि.मी., बलौदाबाजार में 749.4 मि.मी., गरियाबंद में 900.4 मि.मी., महासमुंद में 730.6 मि.मी. और धमतरी में 932.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1073.3 मि.मी., मुंगेली में 1035.7 मि.मी., रायगढ़ में 1248.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 874.6़ मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1230.1 मि.मी., सक्ती में 1121.6 मि.मी., कोरबा में 1044.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 986.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 795.9 मि.मी., कबीरधाम में 750.1 मि.मी., राजनांदगांव में 870.7 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1239.3 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 753.1 मि.मी. और बालोद में 1075.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 729.2 मि.मी., सूरजपुर में 1087.8 मि.मी जशपुर में 1003.3 मि.मी., कोरिया में 1145.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1041.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1405.9 कोंडागांव जिले में 954.7 मि.मी., कांकेर में 1148.5 मि.मी., नारायणपुर में 1238.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1379.3 मि.मी., सुकमा में 1088.2 मि.मी. और बीजापुर में 1412.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

CG Weather Forecast Today

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews