
अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से छत्तीसगढ़ का मौसम एकदम से बदल गया है। विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से आज सोमवार को पूरे छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। अगले 3 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने के आसार है। खास करके बस्तर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले में कहीं कहीं भारी से अति भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है।रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने के साथ गरज-चमक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C और 24°C के आसपास रह सकता है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बीजापुर, जगदलपुर, नारायणपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट और रायपुर संभाग के जिलों में आकाशीय बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
- सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) और वर्षा की संभावना है।
वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां
- उत्तरी एपी और दक्षिण ओडिशा के तटों से सटे पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 9.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और दक्षिण-पश्चिम दिशा में झुका हुआ है।इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और मंगलवार को दक्षिण ओडिशा-उत्तर एपी के तटों को पार करने की संभावना है। विदर्भ और आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज उसी क्षेत्र में बना हुआ है।
- पूर्व-पश्चिम द्रोणिका अब पश्चिम मध्य और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तों पर बने निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण से उत्तरी मराठवाडा, विदर्भ के ऊपर बने ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण, दक्षिण छत्तीसगढ़ तथा दक्षिण ओडिशा होते हुए उत्तर-पूर्व अरब सागर और उससे लगे दक्षिण गुजरात और कोंकण तक औसत समुद्र तल से 1.5 और 5.8 किमी ऊपर तक फैली हुई है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है।
छत्तीसगढ़ : अब तक 735.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज
- छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 735.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1140.8 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 369.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
- रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 646.7 मि.मी., बलौदाबाजार में 579.9 मि.मी., गरियाबंद में 631.9 मि.मी., महासमुंद में 587.8 मि.मी. और धमतरी में 637.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 734.5 मि.मी., मुंगेली में 749.6 मि.मी., रायगढ़ में 859.6 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 623.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 916.9 मि.मी., सक्ती में 779.5 मि.मी., कोरबा में 753.1 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 693.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 606.2 मि.मी., कबीरधाम में 536.7 मि.मी., राजनांदगांव में 686.5 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 908.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 535.1 मि.मी, बालोद में 776.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 531.0 मि.मी., सूरजपुर में 867.3 मि.मी., जशपुर में 769.7 मि.मी., कोरिया में 836.9 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 751.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 947.5 मि.मी., कोंडागांव में 651.8 मि.मी., कांकेर में 821.7 मि.मी., नारायणपुर में 838.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 869.6 मि.मी., सुकमा में 706.6 मि.मी., बीजापुर में 938.5 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
CG Weather Forecast

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

