Chhattisgarh Weather : 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, आज 15 जिलों में भारी बारिश- मेघगर्जन-वज्रपात का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

सरगुजा संभाग में मानसून कमजोर पड़ गया है हालांकि बस्तर संभाग के आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा।अबतक प्रदेश में 419.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
cg weather

शुक्रवार शनिवार से छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में वर्षा के वितरण और तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना है लेकिन 18 जुलाई से उत्तरी छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।

आज शुक्रवार को प्रदेश के 15 जिलों में मेघगर्ज के साथ हल्की से मध्यम और कहीं कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।रायपुर में आकाश मेघमय रहने के साथ एक-दो बार वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C और 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

नारायणपुर, कोंडागाांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगाांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली में मेघगर्जन/ आकाशीय बिजली/ अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा।

जानिए क्या कहता है छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का पूर्वानुमान

दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने अवदाब के दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तरी मध्य प्रदेश से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका अब बीकानेर, दतिया, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश, डेहरी, पुरुलिया, दीघा और वहां से पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रहा है।इसके असर से दो-तीन प्रदेश में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 18 जुलाई तक 419.2 MM वर्षा

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 419.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 708.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 227.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 408.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 425.8 मि.मी., गरियाबंद में 342.3 मि.मी., महासमुंद में 382.1 मि.मी. और धमतरी में 335.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 450.5 मि.मी., मुंगेली में 461.5 मि.मी., रायगढ़ में 551.0 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 542.3 मि.मी., कोरबा में 502.7 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 428.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 401.7 मि.मी., सक्ती में 476.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 343.3 मि.मी., कबीरधाम में 302.5 मि.मी., राजनांदगांव में 344.0 मि.मी., बालोद में 400.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 501.0 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 286.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 331.7 मि.मी., सूरजपुर में 556.5 मि.मी., जशपुर में 528.7 मि.मी., कोरिया में 520.5 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 477.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 458.6 मि.मी., कोंडागांव में 280.4 मि.मी., नारायणपुर में 320.8 मि.मी., बीजापुर में 475.5 मि.मी., सुकमा में 267.6 मि.मी., कांकेर में 377.2 मि.मी., दंतेवाड़ा में 416.1 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

CG Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews