Chhattisgarh Weather: छाए रहेंगे बादल, आज भी कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात व हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। रायपुर में भी बादल छाए रहने के साथ बौछारें पड़ सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 डिग्री और 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
weather update

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी हो चुकी है, लेकिन अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते अगले 2-3 दिनों तक बस्तर में बादल और बारिश की स्थिति बने रहने का अनुमान  है। आज शुक्रवार को रायपुर के साथ कुछ जिलों में भी कहीं कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार है। इस दौरान तापमान अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 24 डिसे तक रहेगा।

छग मौसम विभाग की मानें तो अगले 10 दिनों में प्रदेश के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। 20 अक्टूबर के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रिय चक्रवात बनने के प्रभाव से 22 अक्टूबर के आसपास मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, उसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और  तीव्र होने की संभावना है, जिससे मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

वर्तमान में दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे उत्तरी तटीय तमिलनाडु के ऊपर स्थित एक सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र अब रायलसीमा और इसकेआसपास बना हुआ है जो कि चक्रिय चक्रवाती परिरसंचरण के साथ मध्य समुद्र तल से5.8 धकलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़नेऔर अगले 36 घंटों के दौरान कम होकर कम निम्न दबाव के क्षेत्र में परिवर्तिन होने की संभावना है।एक चक्रवाती परिरसंचरण पूवी असम और आसपास के इलाकों में बना हुआ है, जो मध्य समुद्र तल से1.5 किमी ऊपर बना हुआ है तथा इससे सम्बद्ध द्रोणिका औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है।लगभग 93° पूवी देशांतर व 25° उत्तरी अंशाश केउत्तर में है।

जानिए Chhattisgarh में अब तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1174.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 13 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2444.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 609.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 640.9 मिमी, सूरजपुर में 1167.8 मिमी, बलरामपुर में 1746.9 मिमी, जशपुर में 1076.0 मिमी, कोरिया में 1132.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1089.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 961.1 मिमी, बलौदाबाजार में 1189.5 मिमी, गरियाबंद में 1122.0 मिमी, महासमुंद में 974.9 मिमी, धमतरी में 1043.5 मिमी, बिलासपुर में 998.1 मिमी, मुंगेली में 1117.1 मिमी, रायगढ़ में 1117.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.6 मिमी, सक्ती 1063.2 मिमी, कोरबा में 1423.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1208.7 मिमी, दुर्ग में 658.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 929.8 मिमी, राजनांदगांव में 1130.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1243.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 860.4 मिमी, बालोद में 1200.4 मिमी, बस्तर में 1280.9 मिमी, कोण्डागांव में 1212.4 मिमी, कांकेर में 1430.4 मिमी, नारायणपुर में 1466.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 1569.7 मिमी और सुकमा जिले में 1706.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews