निम्न दबाव का क्षेत्र, चक्रवाती परिसंचरण और मानसून द्रोणिका के असर से अगले 5 दिनों तक पूरे छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।आज बुधवार को 20 जिलों में मध्यम से भारी बारिश, मेघगर्जन और बिजली गिरने चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।
आज रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज चमक साथ के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29°C और 24°C के आसपास रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 176.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 345.6 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 69.7 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
ये भी पढ़ें
1छत्तीसगढ़ में गौवंश संरक्षण के लिए गौधाम योजना की शुरुआत, सीएम विष्णु देव साय 14 मार्च को बिलासपुर से करेंगे 29 गौधामों का शुभारंभ
2प्राकृतिक आपदा से प्रभावित राज्यों के लिए केंद्र सरकार ने 1912 करोड़ की सहायता मंजूर की, छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 15.70 करोड़ रुपये, सीएम साय ने जताया आभार
3कोरबा में जनता कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोगी का खटिया खड़ी आंदोलन कुछ घंटों में समाप्त, BALCO प्रबंधन द्वारा 3 मांगें मानने का किया दावा
4छत्तीसगढ़ में LPG सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी के बीच प्रशासन का बड़ा एक्शन, रायपुर-बिलासपुर में 475 से ज्यादा सिलेंडर जब्त
छत्तीसगढ़ में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
- आगामी 24 घंटों के लिए: प्रदेश के कोरिया, महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायगढ़, सक्ती, सारनगढ़-भिलाईगढ़, कोरबा व जांजगीर-चांपा जिलों में एक- दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट। प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, सुरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागाँव, दाँतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर व नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों मध्यम से भारी वर्षा का येलो अलर्ट
- आगामी 48 घंटों के लिए : प्रदेश के कोरिया, महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सुरजपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का पूर्वानुमान
- झारखंड और उसके आसपास के इलाकों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, जिससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके झारखंड में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका श्री गंगानगर, रोहतक, कानपुर, वाराणसी, झारखंड और उसके आसपास के इलाकों
पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के केंद्र, दीघा से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य तक गुजरती है और औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली हुई है। - उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से झारखंड और उसके आसपास के इलाकों पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक की द्रोणिका, जो औसत समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है।इसके असर से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 176.3 MM औसत वर्षा दर्ज
- छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 176.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 345.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 69.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
- सरगुजा में 155.1 मि.मी. सूरजपुर में 220.5 मि.मी., जशपुर में 324.2 मि.मी., कोरिया में 235.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 146.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- रायपुर जिले में 125.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 163.0 मि.मी., गरियाबंद में 157.4 मि.मी., महासमुंद में 133.5 मि.मी. और धमतरी में 132.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बिलासपुर में 105.8 मि.मी., मुंगेली में 114.1 मि.मी., रायगढ़ में 248.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 146.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 201.9 मि.मी., सक्ती में 139.9 मि.मी. कोरबा में 169.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 155.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
- दुर्ग जिले में 105.5 मि.मी., कबीरधाम में 87.3 मि.मी., राजनांदगांव में 81.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 231.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 103.9 मि.मी., बालोद में 143.4 मि.मी. और बस्तर जिले में 295.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
- कोंडागांव में 180.9 मि.मी., कांकेर में 218.6 मि.मी., नारायणपुर में 179.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 256.7 मि.मी., सुकमा में 124.1 मि.मी. और बीजापुर में 320.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।