Chhattisgarh Weather : उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई प्रदेश में ठंड, इन जिलों में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट

अंबिकापुर में सबसे कम तापमान 8.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्‍य से 4.5 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। आगे और तापमान में गिरावट आएगी।
cg Weather Update

Chhattisgarh Weather Update : उत्तर से आने वाली हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है।खास करके सरगुजा संभाग में कोहरे ठंड के साथ शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। अगले 3 दिन तक ऐसी ही स्थिति रहने वाली है। आगामी पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना जताई गई है।राजधानी का न्यूनतम तापमान नवंबर अंत तक 14 डिग्री तक पहुंचने के आसार है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते अगले 24 घंटों में बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश का औसत तापमान 13 से 16 डिसे तक है। अगले सप्ताह तक तापमान 6 से 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिसंबर में पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर चलने के आसार है। सीमावर्ती इलाकों में रात की ठंड के कारण लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • प्रदेश के अंबिकापुर में सबसे कम तापमान अंबिकापुर का 8.8 डिग्री दर्ज।
  • रायपुर का न्यूनतम तापमान 16.2 , अधिकतम 30 डिग्री दर्ज हुआ।
  • बलरामपुर में रात का पारा 10 डिग्री
  • कोरिया और सूरजपुर 11 और जशपुर 13 डिग्री रात का पारा
  • बस्तर संभाग में रात का पारा 15 डिग्री से कम रिकॉर्ड
  • बस्तर में रात का पारा 13 डिग्री, दंतेवाड़ा 13, सुकमा 15, बीजापुर 14, नारायणपुर 11 औऱ कांकेर में 16 डिग्री तक रात का पारा रिकॉर्ड ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews