MP Breaking News

Chhattisgarh Weather: 3 दिन तक तेज वर्षा, आज कई जिलों में ऑरेंज- येलो अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

एक साथ सक्रिय कई मौसम प्रणालियों के असर प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा ,एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
cg weather

छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। अगले 3 दिनों तक सरगुजा और बिलासपुर संभागों में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ कुछ बार वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

25 अगस्त को सक्रिय होगा नया सिस्टम, जारी रहेगा वर्षा का दौर

मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, दतिया, सीधी, रांची, बांकुरा, दीघा से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य तक जा रहा है तथा समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है।उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा तथा उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से 25 अगस्त के आसपास इसी क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।भारतीय क्षेत्र में अक्षांश 24°N पर औसत समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर कतरनी क्षेत्र बना हुआ है।प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा ,एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात के आसार है।

आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर , नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला- पेंड्रा -मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा।
  • सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर , नारायणपुर, कों डागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में हल्की वर्षा।

छत्तीसगढ़: अब तक 783.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 783.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1157.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 397.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 689.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 596.1 मि.मी., गरियाबंद में 684.3 मि.मी., महासमुंद में 610.5 मि.मी. और धमतरी में 702.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 780.8 मि.मी., मुंगेली में 778.6 मि.मी., रायगढ़ में 921.0 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 662.3 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 971.4 मि.मी., सक्ती में 832.0 मि.मी., कोरबा में 781.8 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 728.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 649.0 मि.मी., कबीरधाम में 564.6 मि.मी., राजनांदगांव में 720.8 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1020.8 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 577.5 मि.मी. और बालोद में 840.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 544.7 मि.मी., सूरजपुर में 881.9 मि.मी., जशपुर में 790.7 मि.मी., कोरिया में 872.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 774.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1017.6 मि.मी., कोंडागांव में 723.8 मि.मी., कांकेर में 928.7 मि.मी., नारायणपुर में 939.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 933.2 मि.मी., सुकमा में 750.5 मि.मी. और बीजापुर में 1012.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
Chhattisgarh Weather: 3 दिन तक तेज वर्षा, आज कई जिलों में ऑरेंज- येलो अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट - MP Breaking News