Chhattisgarh Weather: मानसून फिर एक्टिव, आज बुधवार को 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD नया अपडेट

प्रदेश में 1 जून से अब तक 462.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।इसमें बलरामपुर में सर्वाधिक 753.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 248.1 मि मी वर्षा दर्ज हुई है।
cg weather

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। गुरूवार को पूरे छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता में वृद्धि होगी और मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा होने की संभावना है।खास करके अगले 4 दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ वर्षा की तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।आज 27 जुलाई को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में भी आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C और 26°C के आसपास रह सकता है।

छत्तीसगढ़ बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • सुकमा, बीजापुर, धमतरी, राजनांदगाांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ , बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया में मेघगर्जन/ आकाशीय बिजली/ अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा।
  • सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दांतेवाडा, बस्तर , नारायणपुर, धमतरी, बालोद, राजनांदगाांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायगढ़ , कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, दुर्ग, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन/ आकाशीय बिजली/ अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ वर्षा।

वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां

औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका श्री गंगानगर, रोहतक, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, कोंटाई और वहां से पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है। पूर्वोत्तर झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है।आज बुधवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने तथा मेघगर्जन होने की संभावना है।फिलहाल दिन ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 24 जुलाई तक 462.9 MM वर्षा

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 462.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 753.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 248.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 453.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 445.6 मि.मी., गरियाबंद में 387.3 मि.मी., महासमुंद में 401.2 मि.मी. और धमतरी में 382.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 479.1 मि.मी., मुंगेली में 517.6 मि.मी., रायगढ़ मंे 582.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 609.7 मि.मी., कोरबा में 528.4 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 457.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 440.5 मि.मी., सक्ती में 550.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 390.3 मि.मी., कबीरधाम में 345.1 मि.मी., राजनांदगांव में 373.2 मि.मी., बालोद में 455.7 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 553.7 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 333.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 360.1 मि.मी., सूरजपुर में 572.4 मि.मी., जशपुर में 563.3 मि.मी., कोरिया में 538.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 498.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 566.6 मि.मी., कोंडागांव में 333.5 मि.मी., नारायणपुर में 378.3 मि.मी., बीजापुर में 562.7 मि.मी., सुकमा में 345.1 मि.मी., कांकेर में 423.3 मि.मी., दंतेवाड़ा में 445.9 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews