25 सितंबर को सक्रिय होने वाले नए वेदर सिस्टम से एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पूर्व मध्य और समीपवर्ती उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के प्रभाव से आज बुधवार से मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के साथ मेघगर्जन की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33°C और 24°C के आसपास रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, कोंडागाांव, जांजगीर-चांपा, कोरबा, जशपुर , गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम,मुंगेली,सरगुजा, बालोद, राजनांदगांव , गरियाबंद , महासमुंद, रायपुर , बलौदा बाजार, रायगढ़, बिलासपुर , दुर्ग, बेमेतरा, सुरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा।
  • बलौदा बाजार, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव और नारायणपुर जिले में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट।

24 घंटे में एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम

  • वर्तमान में पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्रों पर निम्न दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से ओडिशा होते हुए तेलंगाना तक औसत समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है। पश्चिम बंगाल के गंगीय तटीय क्षेत्रों और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण से ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण महाराष्ट्र तट तक औसत समुद्र तल से 4.5 और 5.8 किमी ऊपर एक और द्रोणिका बनी हुई है।
  • 25 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। लगभग पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, इसके 26 सितंबर को दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम- मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब क्षेत्र बनने की संभावना है।प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।2 दिनों के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षातथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

रायपुर : अब तक 1068.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1068.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1491.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 498.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 921.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 827.1 मि.मी., गरियाबंद में 978.6 मि.मी., महासमुंद में 842.8 मि.मी. और धमतरी में 962.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1099.1 मि.मी., मुंगेली में 1059.1 मि.मी., रायगढ़ में 1315.1 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1029.1 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1305.2 मि.मी., सक्ती में 1210.2 मि.मी., कोरबा में 1077.7 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1011.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 806.0 मि.मी., कबीरधाम में 766.9 मि.मी., राजनांदगांव में 888.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1252.7 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 792.0 मि.मी. और बालोद में 1096.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 739.4 मि.मी., सूरजपुर में 1120.2 मि.मी जशपुर में 1037.6 मि.मी., कोरिया में 1175.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1056.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1460.2 कोंडागांव जिले में 986.9 मि.मी., कांकेर में 1179.9 मि.मी., नारायणपुर में 1265.8 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1422.0 मि.मी., सुकमा में 1141.6 मि.मी. और बीजापुर में 1456.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Forecast