Chhattisgarh Weather : मानसून का असर, अगले 48 घंटों के लिए इन जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट

आज मंगलवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने और वज्रपात होने की आशंका है। भारी बारिश का संभावित क्षेत्र मुख्य रूप से बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में अगले दो दिनों तक रहेगा।
up Weather

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में एकदम से मौसम बदल गया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से 3-4 दिन तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।खास करके मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ वज्रपात और मध्यम से तेज बारिश होगी।इस दौरान रायपुर, दुर्ग और कांकेर संभाग में भारी और मध्यम बारिश की संभावना है, अन्य इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है, इसके प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से अगले कुछ दिन वर्षा का अनुमान है।अगले 3 घंटों में जांजगीर-चांपा, बीजापुर, बिलासपुर, नारायणपुर और शक्ति में मध्यम बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।सितंबर अंत या अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई संभव है।

अगले 48 घंटों के लिए बारिश का अलर्ट

अगले 24 घंटे के लिए कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, बालौद, राजनांदगााँव, मोहल-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर व बीजापुर में एक-दो स्थान पर मध्यम से भारी वर्षा होगी।अगले 48 घंटो में बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़ल,बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर व बीजापुर में एक-दो स्थान पर मध्यम से भारी वर्षा के चलते येलो अलर्ट है।गुरूवार को भी सारंगढ-बिलाईगढ़, नारायणपुर, बिलासपुर, बिजापुर, जांजगीर, कांकेर, रायगढ़, मोहला-मानपुर में बारिश होने का अनुमान है।भारी बारिश का संभावित क्षेत्र बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में अगले दो दिनों तक रहेगा।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1112.1 MM औसत वर्षा 

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1112.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 24 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2323.1 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 577.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 591.9 मिमी, सूरजपुर में 1082.9 मिमी, बलरामपुर में 1627.8 मिमी, जशपुर में 944.3 मिमी, कोरिया में 1065.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1054.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 932.8 मिमी, बलौदाबाजार में 1153.2 मिमी, गरियाबंद में 1051.5 मिमी, महासमुंद में 902.3 मिमी, धमतरी में 1004.2 मिमी, बिलासपुर में 953.5 मिमी, मुंगेली में 1071.1 मिमी, रायगढ़ में 1006.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 645.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1171.2 मिमी, सक्ती 991.4 मिमी, कोरबा में 1343.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1136.5 मिमी, दुर्ग में 639.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 873.9 मिमी, राजनांदगांव में 1093.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1213.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 825.5 मिमी, बालोद में 1158.4 मिमी, बस्तर में 1234.3 मिमी, कोण्डागांव में 1129.7 मिमी, कांकेर में 1386.1 मिमी, नारायणपुर में 1375.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 1490.5 मिमी और सुकमा जिले में 1648.6 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews