Chhattisgarh Weather:मानसून का असर, 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट , पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

48 घंटों के लिए उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बिजली गिरने चमकने और मेघगर्जन के भी आसार है।
up weather TODAY

उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के चलते छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 26 जुलाई तक बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। खास करके अगले 2 दिनों में उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर सीमांत भारी वर्षा होने की संभावना है। रायपुर में भी आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ एक-दो बार वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30°C और 25°C के आसपास रह सकता है।

आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़ , जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर में मेघगर्जन/ आकाशीय बिजली/ अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ वर्षा।
  • सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दांतेवाडा, बस्तर , नारायणपुर, कोंडागाांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगाांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ ,बिलासपर, कोरबा, जशपर, गौरेला-पेंड्रा -मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया में मेघगर्जन/ आकाशीय बिजली/ अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ वर्षा।

वर्तमान में सक्रिय है चक्रवाती परिसंचरण और कम दबाव का क्षेत्र

  • एक निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर श्री गंगानगर से हरदोई, पटना, दीघा होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र तक जा रही है।
  • एक द्रोणिका विदर्भ से लेकर दक्षिण छग होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से 2-4 दिनोंतक प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ जगहों पर भारी से सीमांत भारी वर्षा तथा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 24 जुलाई तक 500.4 MM वर्षा

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 500.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 783.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 271.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 376.0 मि.मी., सूरजपुर में 613.6 मि.मी., जशपुर में 594.1 मि.मी., कोरिया में 559.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 541.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर जिले में 480.1 मि.मी., बलौदाबाजार में 461.9 मि.मी., गरियाबंद में 412.8 मि.मी., महासमुंद में 420.8 मि.मी. और धमतरी में 417.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर में 555.3 मि.मी., मुंगेली में 587.8 मि.मी., रायगढ़ में 633.5 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 465.0 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 716.2 मि.मी., सक्ती में 620.6 मि.मी., कोरबा में 557.9 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 523.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • दुर्ग जिले में 404.9 मि.मी., कबीरधाम में 389.1 मि.मी., राजनांदगांव में 423.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी में 605.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 363.7 मि.मी., बालोद में 497.5 मि.मी. और बस्तर जिले में 597.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • कोंडागांव में 353.6 मि.मी., कांकेर में 450.5 मि.मी., नारायणपुर में 397.7 मि.मी., दंतेवाड़ा में 467.8 मि.मी., सुकमा में 363.4 मि.मी. और बीजापुर में 608.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews