
Chhattisgarh Weather :उत्तरी ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के समीपवर्ती क्षेत्रों में निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर 2 दिनों तक भारी से अति भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है, जिसके बाद इसमें कमी आएगी। आज एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश, बिजली और मेघगर्जन की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
सुकमा, बीजापुर , दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव , जशपुर , सरगुजा, बलरामपुर उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद , महासमुंद, रायपुर , बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर , कोरिया में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा।
2-3 दिन जारी रहेगा झमाझम वर्षा का दौर
एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी ओडिशा और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और गंगीय पश्चिम बंगाल के आसपास बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। आज 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी के उत्तर और उससे सटे मध्य भाग में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।आज गुरूवार प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।2 दिनों के बाद प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
रायपुर : अब तक 1101.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज
- छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1101.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1503.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 512.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
- रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1009.7 मि.मी., बलौदाबाजार में 893.2 मि.मी., गरियाबंद में 1045.1 मि.मी., महासमुंद में 897.0 मि.मी. और धमतरी में 1029.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1112.0 मि.मी., मुंगेली में 1079.3 मि.मी., रायगढ़ में 1322.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1047.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1337.5 मि.मी., सक्ती में 1225.6 मि.मी., कोरबा में 1099.8 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1017.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 859.8 मि.मी., कबीरधाम में 770.2 मि.मी., राजनांदगांव में 914.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1338.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 814.0 मि.मी. और बालोद में 1175.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 744.3 मि.मी., सूरजपुर में 1122.6 मि.मी., बलरामपुर में 1497.7 मि.मी., जशपुर में 1039.1 मि.मी., कोरिया में 1175.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1060.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1487.7 मि.मी.,कोंडागांव जिले में 1031.3 मि.मी., कांकेर में 1253.9 मि.मी., नारायणपुर में 1317.4 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1452.7 मि.मी. और सुकमा में 1147.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

