Chhattisgarh Weather : अगले हफ्ते से बढ़ेगी और ठंड, छाएगा कोहरा, चलेगी शीतलहर, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट

अगले 3 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन दिसंबर की शुरूआत में ठंड का असर तेज होगा।
mp Weather

Chhattisgarh Weather Update : दिसंबर से पहले उत्तर से आने वाली हवाओं के चलते एक बार फिर प्रदेश में ठंड का असर तेज हो चला है। उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर के बाद अब दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।आज मंगलवार को रायपुर का मौसन साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री और 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

छत्तीगढ़ मौसम विभाग की मानें तो आगामी 5 दिनों में उत्तर व मध्य छग में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा, आगामी 3 दिनों में दक्षिण छग के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है।मंगलवार को दिन का 30 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। वर्तमान में प्रदेश का औसत तापमान 8 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच है। दिसंबर में पारा और नीचे गिरेगा।कोहरा छाने के साथ शीतलहर चलेगी।खास करके सरगुजा संभाग में शीतलहर चलेगी।

पिछले 24 घंटे का मौसम का रिकॉर्ड

  • अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 9.7 डिग्री तक पहुंच गया है।
  • पेंड्रा, कोरिया और नारायणपुर में अधिकतम तापमान 25.9 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री।
  • दुर्ग का पारा सामान्य से पांच डिग्री तक गिर गया है।
  • रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री तक कम ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews