Chhattisgarh Weather : नए वेदर सिस्टम का असर, आज कई जिलों में मेघगर्जन-आंधी और बारिश का अलर्ट, 30 अप्रैल के बाद फिर बदलेगा मौसम

आज रविवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
cg weather update today

Chhattisgarh Weather : मई से पहले अप्रैल अंत में एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक से बदल गया है। नए सिस्टम के असर से रविवार से मंगलवार तक प्रदेश के कई जिलों में बादल, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में गिरावट संभव है।

मौसम विभाग ने आज रविवार को 17 जिलों में येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार है।अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रह सकता है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग पूर्वानुमा

पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में है। इसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है। द्रोणिका तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक रायलसीमा और तमिलनाडु होते हुए औसत समुद्र तल से 0.9 किमी पर बनी हुई है।पश्चिमी विक्षोभ 76° पूर्व देशांतर और 32° उत्तर अक्षांश पर है। मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के कारण अरब सागर से नमी आ रही है और प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है।

रविवार को 17 जिलों में बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

  • बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर और सुकमा समेत 17 जिलों के लिए यलो अलर्ट।
  • सरगुजा और बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव संभागों में अधिकतम तापमान 38°C से 41°C तक ।
  • अंबिकापुर और जगदलपुर जैसे उत्तरी और बस्तर संभागों में तापमान अपेक्षाकृत कम 36°C से 38°C के बीच ।
  • सभी संभागों में न्यूनतम तापमान 24°C से 27°C के बीच बना रह सकता है।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews