Chhattisgarh Weather: 24 घंटे में बदलेगा मौसम, 2 दिन 15 जिलों में गरज चमक के साथ बादल बारिश के आसार, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में वृद्धि हुई है जिसके चलते सरगुजा-बिलासपुर संभाग में 29-30 अक्टूबर को बारिश के आसार है।
rj weather update

Chhattisgarh Weather Update : बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते आगामी दो दिनों में छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, शेष जिलों में शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट संभव है।आज राजधानी रायपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, वातावरण में नमी के चलते 29-30 अक्टूबर को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के साथ पूर्वी जिलों दंतेवाड़ा, कांकेर, कोरबा ,रायपुर, बिलासपुर, और जगदलपुर में बादल बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है, बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा ।हालांकि रविवार से हवा की गति क्रमिक रूप से कम होकर 10-15 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

29-30 अक्टूबर को गरज चमक के साथ बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते प्रदेश में मौसमी गतिविधियों में वृद्धि हुई है जिसके चलते सरगुजा-बिलासपुर संभाग में 29-30 अक्टूबर को बारिश के आसार है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे , राजधानी रायपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।नवंबर की शुरूआत से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews