Chhattisgarh Weather : शनिवार से फिर बदलेगा वेदर, आज इन जिलों में बादल-बारिश और बिजली की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

प्रदेश में 27 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।खास करके उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
cg WEATHER TODAY

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा, हालांकि शनिवार से मौसम में बदलाव दिखेगा। रायपुर में बादल छाए रह सकते हैं, वही कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में भी कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है, वही मानसून की विदाई 10 अक्टूबर तक संभावित है।

छतीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभावना है।जशपुर, सूरजपुर, बिरामपुर, रायगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर व सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में एक-दो स्थान पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, बारिश की गतिविधियों में कमी आने का पूर्वानुमान है।

छग मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास के इलाकों में स्थित है। यह औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। एक द्रोणिका उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और उसके आसपास के इलाकों पर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक जाती है और औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैली हुई है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में 27 सितंबर को कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1134.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1134.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 26 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2352.5 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 588.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 604.1 मिमी, सूरजपुर में 1098.0 मिमी, बलरामपुर में 1658.3 मिमी, जशपुर में 1008.7 मिमी, कोरिया में 1080.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1072.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 938.6 मिमी, बलौदाबाजार में 1165.7 मिमी, गरियाबंद में 1060.0 मिमी, महासमुंद में 927.3 मिमी, धमतरी में 1007.7 मिमी, बिलासपुर में 968.3 मिमी, मुंगेली में 1102.1 मिमी, रायगढ़ में 1055.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 703.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1192.4 मिमी, सक्ती 1026.1 मिमी, कोरबा में 1373.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1163.4 मिमी, दुर्ग में 650.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 896.2 मिमी, राजनांदगांव में 1110.8 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1220.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 833.8 मिमी, बालोद में 1173.3 मिमी, बस्तर में 1258.8 मिमी, कोण्डागांव में 1169.0 मिमी, कांकेर में 1407.1 मिमी, नारायणपुर में 1421.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 1502.1 मिमी और सुकमा जिले में 1663.6 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews