Chhattisgarh Weather : मई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज कई जिलों में मेघगर्जन-आंधी और बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

आज सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।इस दौरान तेज हवा, गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
rajasthan weather

Chhattisgarh Weather : वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से आज सोमवार को भी छत्तीसगढ़ में बादल, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि आज यानी 28 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की सम्भावना हैं । वहीं एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, ओला वृष्टि होने और वज्रपात होने की सम्भावना है । इसी के साथ प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

  • रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बामेतरा, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर के कुछ हिस्सों में बिजली और ओलावृष्टि / बारिश के साथ हवा की गति 40-60 किमी प्रति घंटे की संभावना है।
  • रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर के कुछ हिस्सों में बिजली और बारिश के साथ हल्की आंधी (हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे) की संभावना है।
  • रायपुर शहर में सोमवार को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

जानें क्या कहता है छत्तीसगढ़ मौसम विभाग 

पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में है। इसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है। द्रोणिका तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक रायलसीमा और तमिलनाडु होते हुए औसत समुद्र तल से 0.9 किमी पर बनी हुई है।पश्चिमी विक्षोभ 76° पूर्व देशांतर और 32° उत्तर अक्षांश पर है। मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के कारण अरब सागर से नमी आ रही है और प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews