Chhattisgarh Weather: 5 संभागों के मौसम में दिखेगा बदलाव, 3 दिन गरज चमक के साथ बादल-बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने चमकने के भी आसार

अगले 2-3 दिन सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के साथ में मौसम बदला रहेगा, बादल बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
rajasthan weather

Chhattisgarh Weather Update : चक्रवात के असर से वातावरण में नमी आने लगी है, जिसके चलते 28 अक्‍टूबर से 31 अक्‍टूबर तक  पांचों संभागों में गरज चमक के साथ हल्‍की से मध्‍यम बारिश और बादल तेज हवा की संभावना जताई गई है।इसके साथ ही अगले 2 दिन 28 जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक,  29-30 अक्टूबर को सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के साथ पूर्वी जिलों दंतेवाड़ा, कांकेर, कोरबा ,रायपुर, बिलासपुर, और जगदलपुर में बादल बारिश के आसार है, कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है, बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।नवंबर की शुरूआत से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा।

क्या कहता है छग मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तटीय ओडिशा के ऊपर स्थित है तथा यह 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी आ रही है, जिसके असर से अगले 2-3 दिनों तक प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ रहने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews