Chhattisgarh Weather: अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, आज 17 जिलों में बारिश-बिजली अलर्ट, IMD का नया अपडेट

आज प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और 2 दिनों के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन व वज्रपात होने की संभावना है।
up weather TODAY

मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर श्री गंगानगर से पन्ना, डाल्टनगंज, पुरुलिया होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। अगले 3 दिनों तक मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने, तत्पश्चात इसमें कमी आने की संभावना है।आज मंगलवार को 17 जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ कुछ बार वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27°C और 24°C के आसपास रहने की संभावना है।

आज मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

नारायणपुर, कोंडागाांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबांद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़ , दुर्ग, बेमेतरा, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर में मेघगर्जन, वज्रपात और मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।फिलहाल 31 जुलाई तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग में बारिश का दौर जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 29 जुलाई तक 603.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 603.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 936.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 315.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले मे 559.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 545.0 मि.मी., गरियाबंद में 464.2 मि.मी., महासमुंद में 519.8 मि.मी. और धमतरी में 476.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 650.8 मि.मी., मुंगेली में 657.1 मि.मी., रायगढ़ मंे 762.0 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 836.0 मि.मी., कोरबा में 661.9 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 617.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 578.1 मि.मी., सक्ती में 708.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 495.0 मि.मी., कबीरधाम में 450.2 मि.मी., राजनांदगांव में 534.9 मि.मी., बालोद में 568.2 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 727.5 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 443.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 437.9 मि.मी., सूरजपुर में 758.4 मि.मी., जशपुर में 701.8 मि.मी., कोरिया में 691.5 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 648.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 705.0 मि.मी., कोंडागांव में 430.0 मि.मी., नारायणपुर में 556.0 मि.मी., बीजापुर में 772.2 मि.मी., सुकमा में 485.0 मि.मी., कांकेर में 582.5 मि.मी., दंतेवाड़ा में 644.2 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weathe Forecast today

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews