Chhattisgarh Weather :आज भी झमाझम बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने चमकने के भी आसार, जानें मौसम विभाग का नया अपडेट

आज रविवार को सरगुजा संभाग में बारिश और सुकमा-दंतेवाड़ा में बिजली गिरने चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।राजधानी रायपुर में  बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन और बारिश होने की संभावना है।
rajasthan weather

मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से पूरे हफ्ते गरज चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहने वाला है। खास करके 30 जून से छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना है। आज रविवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश और बिजली बादल का अलर्ट जारी किया गया है।

आज सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर में बिजली गिरने और भारी वर्षा का अलर्ट तो सरगुजा संभाग में बारिश और सुकमा-दंतेवाड़ा में बिजली गिरने चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।राजधानी रायपुर में  बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन और बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उसी क्षेत्र में बना रहा और औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक बढ़ा, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।
  • इसके प्रभाव में अगले 48 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग और उससे सटे तटीय बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा और झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है।
  • पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर-पूर्व एमपी तक औसत समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किमी ऊपर चली गई।इसके असर प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुछ भारी वर्षा होने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

जानिए छत्तीसगढ़ में अब तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 115.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 264.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। राजनांदगांव जिले में सबसे कम 35.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 107.4 मि.मी., सूरजपुर में 156.8 मि.मी., बलरामपुर में 245.7 मि.मी., कोरिया में 212.2 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 127.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
    रायपुर जिले में 81.0 मि.मी. बलौदाबाजार में 125.8 मि.मी., गरियाबंद में 109.9 मि.मी., महासमुंद में 92.9 मि.मी. और धमतरी में 64.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर में 83.1 मि.मी., मुंगेली में 96.8 मि.मी., रायगढ़ में 174.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 103.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 139.0 मि.मी., सक्ती में 69.1 मि.मी. कोरबा में 130.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 136.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • दुर्ग जिले में 66.7 मि.मी., कबीरधाम में 64.6 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 92.7 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 58.9 मि.मी., बालोद में 69.4 मि.मी. बेमेतरा में 45.5 मि.मी और बस्तर जिले में 145.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • कोंडागांव में 88.1 मि.मी., कांकेर में 108.6 मि.मी., नारायणपुर में 71.9 मि.मी., दंतेवाड़ा में 149.7 मि.मी., सुकमा में 68.9 मि.मी. और बीजापुर में 213.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews