
Chhattisgarh Weather: दशहरे से पहले छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। 30 सितंबर से पूरे क्षेत्र में वर्षा वितरण और तीव्रता में वृद्धि होगी और 2-4 दिन प्रदेश में तेज वर्षा का दौर चलेगा। आज सोमवार को धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद , रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर और कोरबा में हल्की बारिश की संभावना है रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।मानसून की विदाई 10 अक्टूबर तक होने का अनुमान है। बता दे कि 1 जून से अब तक 1138.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1562.9 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 527.2 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
24 घंटे में एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
- दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा, वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी, शाहजहाँपुर और से होकर गुजर रही है। पश्चिम विदर्भ और उससे सटे उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर बना सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र बना रहा और इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक स्थित है, जो ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। पश्चिम विदर्भ और उससे सटे उत्तरी मध्य महाराष्ट्र पर बने सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र से दक्षिण छत्तीसगढ़, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश होते हुए पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक एक द्रोणिका बनी हुई है।
- 30 सितंबर मंगलवार को उत्तरी अंडमान सागर में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण उभरने की संभावना है। इसके प्रभाव से 01 अक्टूबर 2025 के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर और आसपास के मध्य भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।आज सोमवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ : अब तक 1138.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज
- छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1138.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1562.9 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 527.2 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
- रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1028.9 मि.मी., बलौदाबाजार में 919.4 मि.मी., गरियाबंद में 1096.7 मि.मी., महासमुंद में 952.0 मि.मी. और धमतरी में 1056.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1131.0 मि.मी., मुंगेली में 1110.9 मि.मी., रायगढ़ में 1334.9 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1074.0़ मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1350.9 मि.मी., सक्ती में 1240.8 मि.मी., कोरबा में 1117.0 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1038.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 884.8 मि.मी., कबीरधाम में 805.4 मि.मी., राजनांदगांव में 974.5 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1415.5 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 874.1 मि.मी. और बालोद में 1251.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 760.2 मि.मी., सूरजपुर में 1142.1 मि.मी., बलरामपुर में 1519.3 मि.मी., जशपुर में 1056.5 मि.मी., कोरिया में 1195.1 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1075.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1524.7 कोंडागांव जिले में 1097.5 मि.मी., कांकेर में 1318.9 मि.मी., नारायणपुर में 1391.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1552.3 मि.मी., और सुकमा जिले में 1203.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Chhattisgarh Weather Report

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

