Chhattisgarh Weather : बदला मौसम, आज कई जिलों में बारिश-बिजली-आंधी के आसार, चलेगी तेज हवाएं, मानसून की दस्तक जल्द, जानें IMD अपडेट

जून के दूसरे हफ्ते तक मानसून की दस्तक हो सकती है। 12 से 15 जून के बीच प्रदेश में मानसून के पहुंचने का अनुमान है। इस बार प्रदेश में बारिश सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक रहेगी।
mp Weather Update

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ वासियों के लिए राहत भरी खबर है।अगले पांच दिनों तक बस्तर संभाग के जिलों में आंधी-तूफान चलने के संभावना जताई गई है, वही इस दौरान बादल गरजने के साथ बिजली चमकने गिरने के भी आसार है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी उत्तर प्रदेश और असम में बनी द्रोणिका के चलते दिखाई देगा। आज कई जिलों में लू तो रायपुर बिलासपुर समेत कुछ शहरों में हल्की बारिश वज्रपात और आंधी चलने होने का अनुमान है। संभावना है कि 13 जून को प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है।

आज इन जिलों में बारिश

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, आज 3 जून को  रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। राजधानी का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।अगले 5 दिनों तक प्रदेश की अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव

छग मौसम विभाग के मुताबिक,एक साइक्लोनिक सरकुलेशन पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है, दूसरा साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर से लेकर 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। इस सिस्टम के प्रभाव से वातावरण में नमी आ रही है, जिसके असर से आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है।

जून के दूसरे हफ्ते में मानसून की दस्तक

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, जून के दूसरे हफ्ते तक मानसून की दस्तक हो सकती है। 12 से 15 जून के बीच प्रदेश में मानसून के पहुंचने का अनुमान है। इस बार प्रदेश में बारिश सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक रहेगी, पिछले साल बारिश सामान्य से 6 फीसदी कम रही थी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मानसून सबसे पहले बस्तर पहुंचता है, उसके बाद प्रदेश के दूसरे इलाकों में एक्टिव होता है। फिलहाल कई जिलों में प्री मानसून के चलते बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews