
Chhattisgarh Weather Update Today : छत्तीसगढ़ में अगले 2-3 दिनों तक बारिश, ओले और आंधी का दौर जारी रहने वाला है, वही अगले 5 दिनों तक तापमान भी कम रहेगा ।21-22 मार्च से फिर मौसम बदलेगा और तापमान में धीरे धीरे इजाफा होने लगेगा और गर्मी का अहसास होगा। आज सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सो में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।इधर, एक पश्चिमी विक्षोभ 18 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।
आज इन जिलों में बारिश-आंधी और ओले गिरने की चेतावनी
- छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरिया, कबीरधाम सहित कई क्षेत्रों में बारिश, बिजली गिरने चमकने और तेज हवा के साथ बादल गरजने की संभावना है।
- कोरबा व बिलासपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़ व बादल गरजने के साथ ही ओले गिरने की संभावना है।18 मार्च को बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में तेज आंधी-बारिश के साथ बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम और पेंड्रा जिले को आरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
- आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।सोमवार और मंगलवार को बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का प्रभाव बिलासपुर और सरगुजा संभाग में अधिक रहने के आसार हैं।
- रायपुर बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, बलौदाबाजार, बेमतरा, राजनांदगांव, सरगुजा, मुंगेली, पेंड्रा, बिलासपुर, जांजगीर, महासमुंद और कबीरधाम में 19 मार्च तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन जिलों के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ ओले भी गिर सकते हैं।
क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
- छत्तीसगढ़ मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा ने एक द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से उत्तर केरल तक मराठवाड़ा और अंदरूनी कर्नाटक तक विस्तारित है और पश्चिमी विक्षोभ के सोमवार को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके चलते बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है और बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।
- एक पश्चिमी विक्षोभ 18 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 18 और 19 मार्च को कई स्थानों पर बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है।लेकिन 20-21 मार्च से धीरे धीरे मौसम साफ होगा, हालांकि वातावरण में नमी बनी के चलते बादल छाए रहेंगे और दिन का तापमान भी कम रहेगा।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

