Chhattisgarh Weather : मौसम में फिर बदलाव , छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

फेंगल तूफान का असर खत्म होने के बाद अगले तीन-चार दिनों तक रात के तापमान में लगातार गिरावट का दौर रहेगा। इससे राज्य के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
cg weather update today

Chhattisgarh Weather Today : साइक्लोन फेंगल का असर कम होने से छत्तीसगढ़ के मौसम में एकदम से परिवर्तन आ गया है। अगले 2-3 दिन तक प्रदेश के दक्षिणी भागों के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं हल्‍की बारिश भी होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन बस्तर संभाग  के 3 जिलों (CG Weather Forecast Update) में बादल छाने के साथ गरज-चमक के साथ हल्‍की बारिश की संभावना है। वही अगले तीन-चार दिनों तक रात के तापमान में लगातार गिरावट आने से कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।दिसंबर माह के दूसरे सप्‍ताह में राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी।

आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम

  • आज बुधवार को राजधानी रायपुर में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगा। इस दौरान दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। जबकि रात के तापमान में हल्‍की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
  • छत्तीसगढ़ के कोंटा, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर जगदलपुर सहित कई जगहों पर आज बुधवार को सुबह भूकंप के झटके भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तेलंगाना का मुलूगु रहा। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई है।इस भूकंप का असर बस्तर संभाग के कई इलाकों में देखा गया, हालांकि जान माल की हानि नहीं हुई।

CG Weather Department Forecast

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, तटीय कर्नाटक और उसे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर पर सुबह का सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ गया है। चक्रवर्ती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है, इसके 48 घंटों में पूर्वी मध्य अरब सागर पर पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews