Chhattisgarh Weather : आज 4 संभागों में बारिश-आंधी के आसार, बिजली चमकने गिरने का अनुमान, मानसून की दस्तक जल्द, जानें IMD अपडेट

rajasthan weather

Chhattisgarh Weather Update Today: नौपते के बाद छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिला।फिलहाल 3-4 दिनों तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। आज मंगलवार में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बादलों की आवाजाही, तेज हवा, गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है।प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंध़ड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक,  रायपुर में 4 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश की अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इधर, मानसून तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, अनुमान है कि बस्तर और रायपुर में 15 जून से पहले दस्तक दे सकता है।

जानें छत्तीसगढ़ मौसम का पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश उत्तर तटीय तमिलनाडु के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। यह ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम दिशा में झुका हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसके चलते मौसम में बदलाव आ रहा है और वातावरण में नमी के चलते प्रदेश में बारिश आंधी की स्थिति बन रही है।

मानसून की दस्तक जल्द

दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है, अगर ऐसी ही स्थिति बनी रही तो बस्तर में सामान्य तारीख 13 जून से पांच दिन पहले यानी 7-8 जून तक मानसून पहुंच सकता है ।  12 से 15 जून के बीच पूरे प्रदेश में मानसून के पहुंचने का अनुमान है। इस बार प्रदेश में बारिश सामान्य से 6 प्रतिशत अधिक रहेगी, पिछले साल बारिश सामान्य से 6 फीसदी कम रही थी। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मानसून सबसे पहले बस्तर पहुंचता है, उसके बाद प्रदेश के दूसरे इलाकों में एक्टिव होता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews