Chhattisgarh Weather : आज 19 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात-मेघगर्जन का अलर्ट, 7 क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 229.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। बीजापुर में सर्वाधिक 382.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 81.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
imd rainfall, imd weather update

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी है।अगले 5 दिनों तक सरगुजा व बिलासपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। खास करके 6 व 7 जुलाई को उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता बढ़ने की संभावना है तथा एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

आज शनिवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।रायपुर में आकाश मेघमय रहने के साथ रुक-रुक कर वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27°C और 24°C के आसपास रहने की संभावना है। कोरिया, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी, भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर और कोरबा जिलों में बाढ़ का भी खतरा है।

आगामी 24 घंटों के लिए इन जिलों में अलर्ट

प्रदेश के जशपुर, बलरामपुर, गौरेल पेण्ड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, सारंगढ़, बिलाईगढ़, सक्ती, जांजगीर रायगढ़ तथा कोरबा जिलों में एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।(ऑरेंज अलर्ट) प्रदेश के सरगुजा, कोरिया, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सुरजपुर, बलोदाबाज़ार, बेमेतरा, तथा कबीरधाम जिलों में एक दो स्थानों मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।(येलो अलर्ट)

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग पूर्वानुमान

  • समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका अच श्री गंगानगर, आगरा, प्रयागराज, डाल्टनगंज, कोलकाता से होकर पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जाती है। उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
  • पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के उत्तरी हिस्सों और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।
  • उत्तर गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड से होते हुए पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के उत्तरी डिस्सों और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके असर से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अबतक 229.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 229.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 382.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 81.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 190.5 मि.मी., सूरजपुर में 308.4 मि.मी., बलरामपुर में 379.0 मि.मी., जशपुर में 370.0 मि.मी., कोरिया में 299.5 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 211.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर जिले में 138.3 मि.मी., बलौदाबाजार में 189.8 मि.मी., गरियाबंद में 183.6 मि.मी., महासमुंद में 180.7 मि.मी. और धमतरी में 171.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर में 161.2 मि.मी., मुंगेली में 195.5 मि.मी., रायगढ़ में 367.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 235.4 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 283.4 मि.मी., सक्ती में 259.6 मि.मी. कोरबा में 282.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 214.5 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • दुर्ग जिले में 113.6 मि.मी., कबीरधाम में 137.5 मि.मी., राजनांदगांव में 94.5 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 269.6 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 128.5 मि.मी., बालोद में 163.9 मि.मी. और बस्तर जिले में 371.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
  • कोंडागांव में 208.6 मि.मी., कांकेर में 244.7 मि.मी., नारायणपुर में 248.4 मि.मी., दंतेवाड़ा में 340.2 मि.मी. और सुकमा में 167.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

CG Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews