Hindi News

Chhattisgarh Weather : इस हफ्ते कैसा रहेगा प्रदेश के मौसम का हाल, पढ़िए IMD का ताजा पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
आगामी 3 दिनों केदौरान सरगजुा संभाग के जिलों में न्यनूतम तापमान में 1-2°C तक की हल्की वृद्धि होने की संभावना है तथा सभी शेष सभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन होनेकी संभावना नहीं है
Chhattisgarh Weather : इस हफ्ते कैसा रहेगा प्रदेश के मौसम का हाल, पढ़िए IMD का ताजा पूर्वानुमान

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ के मौसम में धीरे धीरे बदलाव आने लगा है। तापमान में गिरावट आने से गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है।हालांकि कड़ाके की ठंड के लिए अभी एक हफ्ते का और इंतजार करना पड़ेगा। आने वाले दिनों में हवाओं का रूख बदलते ही चार डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है, जिससे ठिठुरन भी बढ़ेगी।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो हवा का रूख उत्तर-पूर्वी होते ही 5-6नवंबर के बाद रात के तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.27 डिसे तो न्यूनतम तापमान 19.51 डिसे, बुधवार को अधिकतम तापमान 30.42 डिसे तो न्यूनतम तापमान 19.76 डिसे, गुरूवार को अधिकतम तापमान 30.18 डिसे तो न्यूनतम तापमान 20.32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।इस दौरान आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

नवंबर के दूसरे हफ्ते में दिखेगा ठंड का असर

  • छग मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में दक्षिणी-पश्चिमी नम हवाओं का प्रभाव अधिक तो उत्तर-पूर्व से आने वाली हवाओं की गति में कम हो गई है, जिसके चलते प्रदेश में बादलों की आवाजागी के साथ मौसम शुष्क हो गया है।अगले हफ्ते से रात के तापमान में कमी आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 4 डिसे तक गिरावट आ सकती है।आगामी 3 दिनों केदौरान सरगजुा संभाग के जिलों में न्यनूतम तापमान में 1-2°C तक की हल्की वृद्धि होने की संभावना है तथा सभी शेष सभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन होनेकी संभावना नहीं है
  • बीते वर्षेां में रायपुर का तापमान नवंबर माह में 13 से 16 डिग्री तक गिर जाता है। नवंबर से शेष दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट होगी।प्रदेश में शुष्क हवाओं के कारण मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार कम है हालांकि दक्षिण छग में इसी महीने में बादल छा सकते है ,कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews