Chhattisgarh Weather : फिर एक्टिव हुआ मानसून, 2 संभागों में भारी बारिश-बिजली गिरने चमकने की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से 06 अगस्त रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1509.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 321.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
cg WEATHER TODAY

Chhattisgarh Weather Update: दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव हो गया है। आज बुधवार को फिर बिलासपुर-सरगुजा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश , वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी जारी की गई है।हालांकि गुरूवार शुक्रवार से फिर वर्षा की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है।बता दे कि एक जून 2024 से अब तक राज्य में 676.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें आज बुधवार को कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, गोरेला-पेंड्रा-मरवाही में भारी बारिश हो सकती है। गौरेला पेंड्रा ,मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर,बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, जशपुर, कांकेर, कोंडागांव, महासमुंद, नारायणपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायपुर रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सुकमा और सूरजपुर में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है ।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग के मुताबिक, समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका अब बीकानेर, शिकार, ग्वालियर, सतना, गया से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक चक्रवर्ती परिसंचरण गांगीय पश्चिम-बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 और 7.6 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना है। हालांकि इस बीच मानसून की सक्रियता की वजह से हल्की मध्यम बारिश होती रहेगी।

छत्तीसगढ़ में अब तक 676.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 676.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 06 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1509.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 321.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 553.2 मिमी, बलरामपुर में 845.6 मिमी, जशपुर में 536.1 मिमी, कोरिया में 575.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 582.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 599.0 मिमी, बलौदाबाजार में 742.0 मिमी, गरियाबंद में 647.0 मिमी, महासमुंद में 499.6 मिमी, धमतरी में 668.6 मिमी, बिलासपुर में 624.7 मिमी, मुंगेली में 670.7 मिमी, रायगढ़ में 571.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 343.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 601.6 मिमी, सक्ती 521.5 कोरबा में 792.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 614.3 मिमी, दुर्ग में 443.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 553.1 मिमी, राजनांदगांव में 749.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 855.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 518.9 मिमी, बालोद में 801.8 मिमी, बेमेतरा में 414.8 मिमी, बस्तर में 735.9 मिमी, कोण्डागांव में 746.4 मिमी, कांकेर में 963.1 मिमी, नारायणपुर में 855.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 884.2 मिमी और सुकमा जिले में 1000.1 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews