Chhattisgarh Weather : बदला मौसम, प्रदेश में आज कई जिलों में बादल- बारिश के आसार, वज्रपात की भी संभावना, पढ़े IMD का नया पूर्वानुमान

दो दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहने और हल्की मध्यम बारिश के आसार है लेकिन दो दिनों बाद मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
rj weather update

Chhattisgarh Weather Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज शनिवार को उत्तरी भागों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आज रायपुर में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने तथा गरज चमक साथ के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है । अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल 2 दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा लेकिन 10 दिसंबर के बाद मौसम साफ होगा।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो आज रविवार 8 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में सामान्यतः बादल छाने, हल्की से मध्यम बारिश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। तत्पश्चात न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

इन जिलों में बादल-बारिश के आसार

  • आज रविवार को कोरिया-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर मुंगेली, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, कांकेर और नारायणपुर में बूंदाबांदी हो सकती है।
  • रायपुर में आकाश सामान्य मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। 10 दिसंबर के बाद  मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Chhattisgarh Weather Forecast

उत्तर भारत में समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 120 नाट गति की जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में है,जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, जो लगभग अक्षांश 28 डिग्री N के उत्तर में देशांतर 68 डिग्री E के साथ बनी हुई है।आज रविवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews