Chhattisgarh Weather : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 11 जुलाई तक वर्षा का दौर, आज 16 जिलों में भारी बारिश-बिजली-तेज हवा का अलर्ट, जानें IMD अपडेट

आज सोमवार को दुर्ग, गरियाबंद, रायगढ़ समेत 18 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
IMD Weather Update

छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है, जिसके चलते प्रदेशभर में झमाझम बारिश हो रही है। आज सोमवार को 16 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी दोनों तक कुछ जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही अधिकांश स्थानों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।  फिलहाल 11 जुलाई तक दक्षिण भागों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा शेष इलाकों में सामान्‍य बारिश के आसार हैं।

आज इन जिलों में भारी बारिश-बिजली और तेज हवा का अलर्ट

  • सुकमा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, राजनंदगांव, कबीरधाम और खैरागढ़ समेत एक-दो जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट।
  • मुंगेली प्रदेश रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश ।
  • गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरारागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा, कोंडागांव तथा दंतेवाड़ा जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश ।

क्या कहता है छत्तीसगढ़ मौसम विभाग 

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण आंध्र प्रदेश के पास मध्य पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम यूपी और उसके आसपास के क्षेत्रों के ऊपर स्थित है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम यूपी से लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तर पूर्व असम के ऊपर स्थित है। इस सिस्टम के प्रभाव से सोमवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 1 जून से 4 जुलाई तक 212.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 212.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से 04 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 300.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 149.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 184.2 मिमी, बलरामपुर में 179.9 मिमी, जशपुर में 203.4 मिमी, कोरिया में 186.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 179.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 195.4 मिमी, बलौदाबाजार में 207.8 मिमी, गरियाबंद में 227.4 मिमी, महासमुंद में 226.4 मिमी, धमतरी में 222.2 मिमी, बिलासपुर में 202.0 मिमी, मुंगेली में 194.2 मिमी, रायगढ़ में 217.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 174.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 225.1 मिमी, सक्ती में 184.7 मिमी, कोरबा में 219.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 213.9 मिमी, दुर्ग में 176.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 165.2 मिमी दर्ज की गई।
  • राजनांदगांव में 185.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 225.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 133.9 मिमी, बालोद में 228.4 मिमी, बेमेतरा में 193.9 मिमी, बस्तर में 248.7 मिमी, कोण्डागांव में 251.1 मिमी, कांकेर में 213.9 मिमी, नारायणपुर में 280.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 240.0 मिमी और सुकमा में 379.1 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews