Chhattisgarh Weather: सुकमा के रास्ते तय समय से पहले मानसून का प्रवेश, इन जिलों में बारिश -आंधी-बिजली का अलर्ट, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आज सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, गरियाबंद और बस्तर समेत कई जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की है। वही अगले 5 दिनों तक बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
IMD Weather Update

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ वासियों के लिए खुशखबरी है। तय समय से पहले दक्षिण पश्चिम मानसून ने प्रदेस में दस्तक दे दी है। इसके असर से बस्तर संभाग में अगले 5 दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वही चक्रवती परिसंचरण के प्रभाव के चलते आज शनिवार को प्रदेश के 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, अंधेड़ और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से हवा चल सकती है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बिलासपुर, बेमेतरा, कबीरधाम ,गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, धमतरी, कांकेर, गरियाबंद ,बस्तर  कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी, भरतपुर, मुंगेली में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से सतही हवा के साथ मध्यम गरज और बिजली गिरने की संभावना है।फिलहाल अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

मानसून की दस्तक जल्द

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवती परिसंचरण दक्षिण तेलंगाना और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके चलते तय समय से पहले  दक्षिण पश्चिम मानसून ने सुकमा के रास्ते छत्तीसगढ़ में दस्तक दे दी है, अनुमान है कि 15 जून तक यह पूरे प्रदेश में दस्तक दे देगा। इस बार प्रदेश में बारिश सामान्य से 6% अधिक रहेगी, पिछले साल बारिश सामान्य से 6% कम रही थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews