
Chhattisgarh Weather Forecast: 48 घंटे बाद छत्तीसगढ़ के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल 2 दिन तक प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ मेघगर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। 10 अक्टूबर से उत्तर छत्तीसगढ़ में मेघगर्जन और वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Chhattisgarh Weather: 2 दिन हल्की से मध्यम बारिश
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 20° उत्तर/69° पूर्व, वेरावल, भरूच, उज्जैन, झाँसी, शाहजहाँपुर और 30° उत्तर/81° पूर्व से होकर गुजर रही है। उत्तर-पूर्वी झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तरी तटीय ओडिशा से पूर्वी तेलंगाना तक, आंतरिक ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है।प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा,एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा से मानसून लौटता है, मगर इस बार 15 अक्टूबर के बाद विदा होने की संभावना है।
Chhattisgarh Weather :आज कहां कैसा रहेगा मौसम
रायपुर, राजनांदगांव, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेन्द्रगढ़, बिलासपुर, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, और जशपुर जिले में बारिश, आकाशीय बिजली और बादल गरजने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ : अब तक 1196.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
- छत्तीसगढ़ में अब तक 1196.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक दंतेवाड़ा जिले में सर्वाधिक 1619.1 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 548.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
- रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1135.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 990.9 मि.मी., गरियाबंद में 1213.4 मि.मी., महासमुंद में 1038.5 मि.मी. और धमतरी में 1138.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1194.8 मि.मी., मुंगेली में 1170.9 मि.मी., रायगढ़ में 1386.8 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1103.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1398.1 मि.मी., सक्ती में 1270.0 मि.मी., कोरबा में 1174.9 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1103.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 935.6 मि.मी., कबीरधाम में 866.0 मि.मी., राजनांदगांव में 1004.9 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1458.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 893.8 मि.मी. और बालोद में 1289.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 792.4 मि.मी., सूरजपुर में 1174.0 मि.मी., बलरामपुर में 1578.4 मि.मी., जशपुर में 1089.7 मि.मी., कोरिया में 1244.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1132.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1599.3 मि.मी., कोंडागांव जिले में 1188.5 मि.मी., कांकेर में 1394.1 मि.मी., नारायणपुर में 1456.0 मि.मी., सुकमा जिले में 1275.0 मि.मी. और बीजापुर जिले में 1613.0 मि.मी. की औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
Chhattisgarh Weather forecast

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

