Chhattisgarh Weather: 2 दिन छाए रहेंगे बादल, 4 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की बारिश के साथ गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
cg weather

Chhattisgarh Weather Update : नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से छत्तीसगढ़ का मौसम फिर बदल गया है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बादल छाए रहें और कहीं कहीं बारिश भी हुई। बुधवार गुरूवार को भी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश वज्रपात की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में आने वाले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा ।आज प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33°C और 25°C केआसपास रहने के आसार है।दशहरे के बाद मानसून की विदाई होगी 15 अक्टूबर के बाद नमी की मात्रा में कमी आने से गुलाबी ठंड महसूस की जाएगी।अमूमन हर साल अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में मॉनसून लौट जाता है, इस बार भी 12-13 अक्टूबर के बीच मॉनसून के वापस लौटने का अनुमान है।

2 दिन छाए रहेंगे बादल, हल्की से मध्यम वर्षा

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा, नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना, नर्मदापुरम, खरगांव, नंदुरबार, नवसारी से होकर गुजर रही है। वही बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण छत्‍तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बन गई है, फिलहाल 2 दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की बारिश के साथ गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री और 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

जानिए Chhattisgarh में अबतक कहां कितनी हुई वर्षा

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1169.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 08 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2394.2 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 636.3 मिमी, सूरजपुर में 1164.2 मिमी, बलरामपुर में 1742.3 मिमी, जशपुर में 1068.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 959.2 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1115.0 मिमी, महासमुंद में 971.4 मिमी, धमतरी में 1040.4 मिमी, बिलासपुर में 996.9 मिमी, मुंगेली में 1117.1 मिमी, रायगढ़ में 1112.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.5 मिमी, सक्ती 1063.1 मिमी, कोरबा में 1419.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1207.5 मिमी, दुर्ग में 656.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 923.0 मिमी, राजनांदगांव में 1128.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1239.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 856.6 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1279.1 मिमी, कोण्डागांव में 1207.0 मिमी, कांकेर में 1424.3 मिमी, नारायणपुर में 1465.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 1550.9 मिमी और सुकमा जिले में 1676.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews