Hindi News

Chhattisgarh Weather: अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, जानें IMD का नया पूर्वानुमान

Written by:Pooja Khodani
Published:
एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1174.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2444.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 609.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
Chhattisgarh Weather: अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, जानें IMD का नया पूर्वानुमान

Chhattisgarh Weather Update : अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तरी हिस्से से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बीच अगले तीन दिन 16 से 18 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे और प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है, वहीं बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात सक्रिय है, 24 घंटे में इसके कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है, जिसके असर से प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।आज मंगलवार को राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा, लेकिन प्रदेश में एक-दो स्थानों पर कहीं कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं।आने वाले कुछ दिनों में सरगुजा संभाग में रात के तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का अहसास होने लगेगा।

जानिए Chhattisgarh में अब तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1174.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 13 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2444.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 609.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 640.9 मिमी, सूरजपुर में 1167.8 मिमी, बलरामपुर में 1746.9 मिमी, जशपुर में 1076.0 मिमी, कोरिया में 1132.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1089.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 961.1 मिमी, बलौदाबाजार में 1189.5 मिमी, गरियाबंद में 1122.0 मिमी, महासमुंद में 974.9 मिमी, धमतरी में 1043.5 मिमी, बिलासपुर में 998.1 मिमी, मुंगेली में 1117.1 मिमी, रायगढ़ में 1117.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.6 मिमी, सक्ती 1063.2 मिमी, कोरबा में 1423.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1208.7 मिमी, दुर्ग में 658.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 929.8 मिमी, राजनांदगांव में 1130.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1243.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 860.4 मिमी, बालोद में 1200.4 मिमी, बस्तर में 1280.9 मिमी, कोण्डागांव में 1212.4 मिमी, कांकेर में 1430.4 मिमी, नारायणपुर में 1466.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 1569.7 मिमी और सुकमा जिले में 1706.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews