Chhattisgarh Weather : मानसूनी तंत्र मजबूत, 4 अगस्त तक जारी रहेगा वर्षा का दौर, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी

CG weather

Chhattisgarh Weather Alert Today : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक अच्छी बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने आज रविवार मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन पांच दिनों में  विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा होगी। सरगुजा संभाग में भी अच्छी बारिश के संकेत है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।  बता दे कि एक जून से लेकर 29 जुलाई तक प्रदेश में 487 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 11 फीसद कम है। रायपुर जिले में 634.7 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 29 फीसद ज्यादा है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। प्रदेश में मानसूनी तंत्र अब और मजबूत हो गया है, इसके असर से आने वाले चार से पांच दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। एक अगस्त से अच्छी बारिश का दौर शुरू होगा। तीन व चार अगस्त को मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है। यानी इस सप्ताह भी वातावरण में नमी बनी रह सकती है।

वर्तमान में सक्रिय है यह मौसम प्रणालियां

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर ओडिशा और इससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके साथ चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।वही औसत समुद्र तल पर मॉनसून द्रोणिका श्री गंगानगर, रोहतक, लखनऊ, गया, रांची, उत्तरी ओडिशा और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों पर निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है और वहां से दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

  1. पेंड्रा रोड-15 सेमी, रायपुर, पेंड्रा 9 सेमी, लाभांडी 7 सेमी, पाली, थानखमरिया, लोरमी, आरंग, कवर्धा – 6 सेमी, पंडरिया, बेरला, लैलूंगा, मरवाही, अभनपुर, रायगढ़, बिलासपुर, माना-रायपुर-एपी, तिल्दा – 5 सेमी, जनकपुर,तमनार, बोइला – 4 सेमी,
  2. धमधा, सहसपुर लोहारा, साजा, बेमेतरा, बलौदा, सिमगा – 3 सेमी, पखांजूर, मगरलोड, छुरा, बागबाहरा,पथरिया, पुसौर, चांपा – 2 सेमी और कुछ जगहों पर इससे कम बारिश दर्ज की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews