Chhattisgarh Weather : नए सिस्टम से दिखेगा मौसम में बदलाव , 2 दिन बादल- बारिश के आसार, पढ़े IMD का नया पूर्वानुमान

दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, इसके बाद दो से चार डिग्री गिरावट होने के आसार है।आज शनिवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास और बादल छाए रहने की संभावना है।
rj weather today

Chhattisgarh Weather Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज शनिवार को बस्तर और सरगुजा संभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 8 दिसंबर को सरगुजा और बस्तर संभाग में हल्की बारिश होने का अनुमान है, वही आज 9 जिलों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसारा है। हालांकि अभी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

छग मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 दिन मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तो उत्तर छत्तीसगढ़ में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट होगी,जिससे ठंड़ का असर तेज होगा। आगामी 05 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना है।इसके बाद सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में 3 से 4 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।दक्षिणी भागों में आगामी तीन दिनों तक कुछ जगहों पर बादल बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी।हालांकि 9-10 दिसंबर से मौसम साफ होने लगेगा।

2 दिन बादल-बारिश, दिसंबर अंत में कड़ाके की ठंड

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें उत्तर-पश्चिम भारत में समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 140 समुद्री मील तक की जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही है। 8 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी क्षेत्र एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावित होने से प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल बारिश की स्थिति बनेगी। हालांकि कई इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिसंबर माह के तीसरे सप्‍ताह में राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews