Chhattisgarh Weather: 10 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, आज कुछ जगहों पर बूंदाबांदी, गुलाबी ठंड की दस्तक जल्द, पढ़े IMD ताजा पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ में अब तक 1199.3 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। इसमें दंतेवाड़ा जिले में सर्वाधिक 1619.1 मिमी वर्षा हुई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 549.0 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।
mp weather

Chhattisgarh Weather Forecast: अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर छत्तीसगढ़ में मेघगर्जन और वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी। इससे पहले आज गुरूवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ मेघगर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना है।शुक्रवार को भी एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

छग मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

रायपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 20°N/69°E, वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी, शाहजहांपुर और 30°N/81°E से होकर गुजर रही है। दक्षिण छत्तीसगढ़ से खाड़ी तक तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक तमिलनाडु होते हुए मन्नार तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है । इसके असर से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: अब तक 1199.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में अब तक 1199.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक दंतेवाड़ा जिले में सर्वाधिक 1619.1 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 549.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1139.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 990.9 मि.मी., गरियाबंद में 1213.6 मि.मी., महासमुंद में 1044.6 मि.मी. और धमतरी में 1142.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1197.3 मि.मी., मुंगेली में 1170.9 मि.मी., रायगढ़ में 1392.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1103.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1398.1 मि.मी., सक्ती में 1270.3 मि.मी., कोरबा में 1177.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1104.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 935.9 मि.मी., कबीरधाम में 873.7 मि.मी., राजनांदगांव में 1005.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1458.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 897.1 मि.मी. और बालोद में 1291.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 798.3 मि.मी., सूरजपुर में 1174.0 मि.मी., बलरामपुर में 1578.4 मि.मी., जशपुर में 1099.3 मि.मी., कोरिया में 1244.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1132.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1609.2 मि.मी., कोंडागांव जिले में 1196.8 मि.मी., कांकेर में 1396.9 मि.मी., नारायणपुर में 1468.0 मि.मी., सुकमा जिले में 1291.9 मि.मी. और बीजापुर जिले में 1613.6 मि.मी. की औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews