Chhattisgarh Weather : आज इन जिलों में बादल-बारिश के आसार, सोमवार के बाद फिर बदलेगा मौसम, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, चलेगी शीतलहर

रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
weather update

Chhattisgarh Weather Today : छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। 2-3 दिन ठंड और शीतलहर से राहत रहेगी और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के जाने और हवाओं का रूख बदलने से तापमान में गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों तक बिलासपुर, बस्तर और रायपुर संभाग में मौसम बदला रहेगा। आज शनिवार को बस्तर और रायपुर संभाग ,ओडिशा की सीमा से लगे बिलासपुर संभाग के सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा और सरगुजा और उसके आसपास के जिलों में बादल छाने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

2 दिन बाद गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

छत्तीसगढ़ में शनिवार को प्रदेश में आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा प्रदेश के दक्षिणी व पूर्वी भाग में हल्की वर्षा हो सकती है। रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।अगले दो तीन दिनों में के बाद न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री गिरावट होने के आसार हैं।

CG Weather Department forecast

बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य और दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। सोमवार मंगलवार से फिर मौसम साफ होगा। इसके बाद तापमान में और गिरावट होगी, जिससे ठंड का असर और तेज हो सकता है।जनवरी की शुरूआत में शीतलहर चलने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews