Chhattisgarh Weather :मौसम में बदलाव, इन शहरों में शीतलहर-कोहरा, छा सकते है बादल, जानें IMD का नया अपडेट

26 नवंबर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।खास करके आने वाले दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है।
up Weather :

Chhattisgarh Weather Update : पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड पड़ना शुरू हो गई है, पिछले 24 घंटे में कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। अगले पांच दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है लेकिन 24-25 नवंबर से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी होगी । आज शनिवार को सरगुजा  संभाग समेत 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो अंबिकापुर सहित उत्तरी हिस्से में तीन से चार डिग्री, रायपुर और मध्य हिस्से में दो से तीन डिग्री तथा बस्तर में बादल छाने के साथ एक से दो डिग्री पारा चढ़ने की उम्मीद है।इसके बाद  27 नवंबर से न्यूनतम तापमान में कमी का सिलसिला फिर से शुरु होगा और ठंड बढ़ने लगेगी।25 नवंबर को बस्तर के सुकमा और कोंटा में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है, जिससे सर्दी और बढ़ सकती है।

सरगुजा संभाग में शीतलहर की स्थिति

छतीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सरगुजा संभाग के एक-दो जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। 26 नवंबर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है।खास करके आने वाले दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, लेकिन उत्तरी हिस्सों में ठंड का असर तेज रहेगा। दिसंबर में सरगुजा जैसे इलाकों में शीतलहर की स्थिति गंभीर हो सकती है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • बलरामपुर का तापमान 8.7 डिसे, सरगुजा में 8.8 डिग्री, अंबिकापुर का न्यूनतम पारा 09.6 डिग्री से 8.8 और पेंड्रा 10.8 से 9.6 दर्ज किया गया।
    सूरजपुर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री, बलरामपुर का 25.1 डिग्री, कोरिया का 25.9 डिग्री, सरगुजा 25.8 डिग्री, जशपुर का 26.9 डिग्री, गौरेला पेंड्रा मरवाही का 25.7 डिग्री, कोरबा का 27.4 डिग्री, मुंगेली का 27.6 डिग्री, बिलासपुर का 27.6 डिग्री, रायपुर का 28.8 डिग्री,महासमुंद का 28 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।
  • दुर्ग का 30.4 डिग्री, राजनांदगांव का 28 डिग्री, बालोद का 28.2 डिग्री, कांकेर का 27.6 डिग्री, नारायणपुर का 26.2 डिग्री, कांकेर का 27.6 डिग्री, बस्तर का 28.5 डिग्री, दंतेवाड़ा का 28.7 डिग्री, बीजापुर का 28.1 डिग्री और सुकमा का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews