Chhattisgarh Weather : 2 दिन फिर बदलेगा मौसम, शुरू होगा झमाझम वर्षा का दौर, आज 17 जिलों में बारिश-बादल और तेज हवा का अलर्ट

2 दिनों के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
up weather TODAY

छत्तीसगढ़ के मौसम में 10-11 सितंबर से फिर बदलाव देखने को मिलेगा। 2 दिनों के बाद पूरे प्रदेश में वर्षा वितरण और तीव्रता में वृद्धि होने, तथा एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।आज सोमवार को रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34°C और 25°C के आसपास रहने की संभावना है।छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 960.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1336.7 मिमी और बेमेतरा जिले में न्यूनतम 474.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागावं , उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगावं , गरियाबंद, रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, बलौदा बाजार, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा कोरबा, जशपुर, गौरेला- पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेगी, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में मेघगजर्गन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा है

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • मानसून द्रोणिका उत्तरी गुजरात और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, श्योपुर, गुना, दमोह, माना, गोपालपुर पर बने गहरे अवदाब के केंद्र से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य तक स्थित है। एक द्रोणिका उत्तरी गुजरात और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बने गहरे अवदाब से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से शुरू होकर मध्य प्रदेश होते हुए छत्तीसगढ़ तक जाती है, जो औसत समुद्र तल से 3.1 और 7.6 किमी ऊपर है और ऊँचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रही है।
  • उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।आज सोमवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा,एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।2 दिनों के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: अब तक 960.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 960.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1336.7 मि.मी. और बेमेतरा जिले में न्यूनतम 474.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर में 823.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 704.2 मि.मी., गरियाबंद में 824.8 मि.मी., महासमुंद में 703.0 मि.मी. और धमतरी में 859.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर में 989.1 मि.मी., मुंगेली में 969.3 मि.मी., रायगढ़ में 1180.2 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 816.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1156.3 मि.मी., सक्ती में 1054.4 मि.मी., कोरबा में 1003.5 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 909.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग में 755.6 मि.मी., कबीरधाम में 689.6 मि.मी., राजनांदगांव में 834.4 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1175.3 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 691.3 मि.मी. और बालोद में 1017.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा में 685.6 मि.मी., सूरजपुर में 1006.0 मि.मी., जशपुर में 936.3 मि.मी., कोरिया में 1059.4 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 963.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर में 1339.8 मि.मी., कोंडागांव में 894.2 मि.मी., कांकेर में 1088.0 मि.मी., नारायणपुर में 1153.5 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1297.6 मि.मी., सुकमा में 1023.9 मि.मी. और बीजापुर में 1295.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है।

Chhattisgarh Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews