Chhattisgarh Weather: आज से दिखेगा मौसम में बदलाव, अगले तीन दिन 4 संभागों में बारिश के आसार, जानें IMD का नया पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से में अगली तीन दिन बारिश की चेतावनी जारी की गई है, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट देखी जा सकती है।
IMD Weather Update

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में आज बुधवार से रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में बदलाव देखने को मिलेगा। शनिवार तक इन संभागों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज बुधवार को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने के आसार हैं।अगले हफ्ते से सरगुजा संभाग में रात के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड का अहसास होने लगेगा। अगले 10 दिनों में प्रदेश के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर केंद्रित है। अगले 12 घंटे के दौरान इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर और दाब क्षेत्र के रूप में तीव्र होगा।एक चक्रवर्ती परिसंचरण पूर्वोत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र पर औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से 4 से 5 दिनों तक उत्तरी और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

इस बार बीजापुर में सबसे ज्यादा, बेमेतरा में सबसे कम वर्षा

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1174.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 13 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2444.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 609.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

जानिए Chhattisgarh में अब तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 640.9 मिमी, सूरजपुर में 1167.8 मिमी, बलरामपुर में 1746.9 मिमी, जशपुर में 1076.0 मिमी, कोरिया में 1132.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1089.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 961.1 मिमी, बलौदाबाजार में 1189.5 मिमी, गरियाबंद में 1122.0 मिमी, महासमुंद में 974.9 मिमी, धमतरी में 1043.5 मिमी, बिलासपुर में 998.1 मिमी, मुंगेली में 1117.1 मिमी, रायगढ़ में 1117.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.6 मिमी, सक्ती 1063.2 मिमी, कोरबा में 1423.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1208.7 मिमी, दुर्ग में 658.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 929.8 मिमी, राजनांदगांव में 1130.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1243.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 860.4 मिमी, बालोद में 1200.4 मिमी, बस्तर में 1280.9 मिमी, कोण्डागांव में 1212.4 मिमी, कांकेर में 1430.4 मिमी, नारायणपुर में 1466.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 1569.7 मिमी और सुकमा जिले में 1706.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews