
सोमवार से एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।28 जुलाई से वर्षा वितरण और तीव्रता में कमी आने की संभावना है। तटीय पश्चिम बंगाल क्षेत्र पर बने अवदाब के प्रभाव के कारण शनिवार रविवार को प्रदेश में मध्यम वर्षा के साथ कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। विशेषकर बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों में बारिश का असर अधिक रहेगा। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ कुछ बार वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 27°C और 24°C के आसपास रहने की संभावना है।
वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां
मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर जम्मू, गोरखपुर, पटना से डोकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के आसपास के क्षेत्रों पर बने अवदाब के केंद्र तक जा रही है। तटीय पश्चिम बंगाल क्षेत्र पर एक अवदाब बना हुआ है।एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 4.5 और 5.8 किमी ऊपर स्थित है। इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी से सीमांत भारी वर्षा तथा होने की संभावना है।फिलहाल इस हफ्ते बारिश का दौर जारी रहेगा ।
छत्तीसगढ़ में अब तक 537.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
- छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 537.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 836.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 280.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
- रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 480.5 मि.मी., बलौदाबाजार में 481.9 मि.मी., गरियाबंद में 412.9 मि.मी., महासमुंद में 439.3 मि.मी. और धमतरी में 417.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 588.5 मि.मी., मुंगेली में 612.1 मि.मी., रायगढ़ में 698.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 803.0 मि.मी., कोरबा में 629.4 मि.मी., गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 566.0 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 532.0 मि.मी., सक्ती में 684.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 406.6 मि.मी., कबीरधाम में 409.7 मि.मी., राजनांदगांव में 527.5 मि.मी., बालोद में 504.4 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 620.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 373.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 404.5 मि.मी., सूरजपुर में 655.9 मि.मी., जशपुर में 633.0 मि.मी., कोरिया में 606.3 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 582.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 645.2 मि.मी., कोंडागांव में 381.7 मि.मी., नारायणपुर में 471.6 मि.मी., बीजापुर में 687.7 मि.मी., सुकमा में 422.9 मि.मी., कांकेर में 478.9 मि.मी., दंतेवाड़ा में 547.6 मि.मी. और औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

