Chhattisgarh Weather: सोमवार से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज भी कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, पढ़े IMD का नया अपडेट

प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
cg weather

Chhattisgarh Weather Update : चक्रवात दाना का असर आज शनिवार को भी छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा।ओडिशा से लगे प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

चक्रवात दानना के असर से शनिवार को छत्तीसगढ़ के दक्षिण और मध्य हिस्से में बिजली गिरने चमकने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिलों में बादल बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है।रविवार से हवा की गति क्रमिक रूप से कम होकर 10-15 किमी प्रति घंटा हो सकती है हालांकि नवंबर की शुरूआत से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में तूफान “दाना” उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए कमजोर पड़कर उत्तरी तटीय ओडिशा के ऊपर एक गहरे अवदाब क्षेत्र के रूप में केंद्रित हो गया है, हवा की अधिकतम गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है ।ओडिशा से सटे छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में तूफान के कारण रात के समय अच्छी बारिश की संभावना है, जबकि हवा की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। तूफान “दाना” के गुजर जाने के बाद अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ में मौसम सामान्य होने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews