Chhattisgarh Weather : मौसम में बदलाव, आज भी बौछार के आसार, 10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई, पढ़े IMD का नया पूर्वानुमान

आज मंगलवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। प्रदेशभर में बारिश थमने से अगले दो दिन में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
cg weather update today

Chhattisgarh Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र के कमजोर पड़ते ही बारिश का दौर थमने लगा है। हालांकि मानसून की विदाई से पहले बस्तर संभाग में अगले दो से तीन दिन तक कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जगहों पर बारिश हो सकती है। आज मंगलवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। प्रदेशभर में बारिश थमने से अगले दो दिन में दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, दिशा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ 21 डिग्री उत्तर और 70 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है, इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र कमजोर पड़ गया है, जिसके चलते बारिश की गतिविधियों में कमी आ गई है। आज मंगलवार को एक दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। खास करते बस्तर संभाग में दो से तीन दिनों तक बौछार पड़ने का अनुमान है। इधर, 10 अक्टूबर से पहले मानसून की विदाई संभव है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1165.3 MM वर्षा

  • राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1165.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  • राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 01 अक्टूबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2377.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 606.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  • राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 634.5 मिमी, सूरजपुर में 1160.8 मिमी, बलरामपुर में 1731.2 मिमी, जशपुर में 1064.1 मिमी, कोरिया में 1127.4 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1088.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • रायपुर जिले में 954.6 मिमी, बलौदाबाजार में 1188.3 मिमी, गरियाबंद में 1099.9 मिमी, महासमुंद में 969.6 मिमी, धमतरी में 1035.5 मिमी, बिलासपुर में 991.2 मिमी, मुंगेली में 1115.5 मिमी, रायगढ़ में 1109.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 734.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1223.4 मिमी, सक्ती 1062.0 मिमी, कोरबा में 1418.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1207.5 मिमी, दुर्ग में 655.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  • कबीरधाम जिले में 922.6 मिमी, राजनांदगांव में 1128.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1239.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 856.6 मिमी, बालोद में 1199.6 मिमी, बस्तर में 1268.9 मिमी, कोण्डागांव में 1206.0 मिमी, कांकेर में 1422.5 मिमी, नारायणपुर में 1463.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 1520.6 मिमी और सुकमा जिले में 1673.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews