Chhattisgarh Weather : बदला मौसम, फिर एक्टिव हुआ मानसून, 2 दर्जन जिलों में वर्षा-बिजली के आसार, इन क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपडेट

cg weather

Chhattisgarh Weather Alert Today :  उत्तर बंगाल की खाड़ी में नए सिस्टम के बनने से प्रदेश में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है, आज से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। अगले 3 दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज बुधवार को एक दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विशेषकर रायपुर व जगदलपुर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में बलौदाबाजार, बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।  जशपुर और रायगढ़ जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन वर्षा की गतिविधियों में उत्तर छत्तीसगढ़ में वृद्धि होने के आसार है। इसके अलावा प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ ही छींटे पड़ने की संभावना है।

इन जिलों के लिए 48 घंटे का बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को जशपुर, रायगढ़ और गुरूवार को सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर का अलर्ट जारी किया गया है।वही सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेण्ड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में अगले 48 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।

क्या कहता है छत्तीसगढ़ मौसम विभाग

छग मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तटीय पश्चिम बंगाल- उड़ीसा तट के ऊपर है। इसके साथ ही उपरी हवा का चक्रवात 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर ओडिशा और दक्षिण झारखंड की ओर अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है।इसके प्रभाव से प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश तो एक-दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सरगुना संभाग में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews