Chhattisgarh Weather: नया वेदर सिस्टम एक्टिव, आज 28 जिलों में बारिश -बिजली-मेघगर्जन का अलर्ट , पढ़े IMD का ताजा अपडेट

नए वेदर सिस्टम के असर से 4 अक्टूबर तक प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है।
cg weather

Chhattisgarh Weather: दशहरे से पहले छत्तीसगढ़ के मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा।आज बुधवार को बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे 3-4 दिनों तक दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। आज 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।मानसून की विदाई 10 अक्टूबर तक होने का अनुमान है। बता दे कि 1 जून से अब तक 1143.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1572.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 527.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 3-4 दिन वर्षा का दौर

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 20°N/69°E, वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी, शाहजहांपुर और 30°N/81°E से होकर गुजर रही है। उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से कच्छ की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर बने सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र से जुड़ी द्रोणिका, एमपी के मध्य भागों से होते हुए दक्षिण-पूर्व यूपी तक, औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर बनी हुई है। एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है और औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव में अगले 12 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागाांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद , महासमुंद , रायपुर, बलौदा बाजार, जाजांगीर-चाांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली के साथ मध्यम वर्षा।
  • सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दांतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, उत्तर बस्तर काांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव , गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जाजांगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर मेघगर्जन / आकाशीय बिजली के साथ हल्की वर्षा।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1143.4 मिमी वर्षा

  • छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1143.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1572.3 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 527.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
  • रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1045.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 920.5 मि.मी., गरियाबंद में 1097.7 मि.मी., महासमुंद में 958.8 मि.मी. और धमतरी में 1057.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1132.7 मि.मी., मुंगेली में 1113.3 मि.मी., रायगढ़ में 1336.5 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1074.5़ मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1351.2 मि.मी., सक्ती में 1241.9 मि.मी., कोरबा में 1119.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1039.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 885.4 मि.मी., कबीरधाम में 808.0 मि.मी., राजनांदगांव में 974.6 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1416.8 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 874.1 मि.मी. और बालोद में 1251.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 761.4 मि.मी., सूरजपुर में 1145.7 मि.मी., बलरामपुर में 1529.4 मि.मी., जशपुर में 1059.3 मि.मी., कोरिया में 1202.1 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1078.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
  • बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1544.3 कोंडागांव जिले में 1103.6 मि.मी., कांकेर में 1324.0 मि.मी., नारायणपुर में 1403.0 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1564.5 मि.मी., और सुकमा जिले में 1216.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

Chhattisgarh Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews