
छत्तीसगढ़ में बुधवार से मेघगर्जन की गतिविधि, वर्षा वितरण और तीव्रता में कमी आने की संभावना है।हालांकि 2-3 दिन प्रदेश में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 29 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1018.0 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।सितंबर अंत तक मानसून की विदाई संभव है।
आज मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम
- बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव , उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनादंगांव, गरियाबंद, महासमुंद , रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा।
- सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, कोंडागांव, राजनादंगांव , महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में हल्की वर्षा।
2 दिन हल्की बारिश के आसार
दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की रेखा श्रीगंगानगर, नागौर, जोधपुर, बाड़मेर से गुजर रही है। ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी विदर्भ और उसके आसपास स्थित है तथा समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उसके आसपास समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर स्थित है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा , एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ : अब तक 1018.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज
- छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1018.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1419.2 मि.मी. और बेमेतरा जिले में न्यूनतम 490.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
- रायपुर संभाग में रायपुर में 872.2 मि.मी., बलौदाबाजार में 740.5 मि.मी., गरियाबंद में 883.7 मि.मी., महासमुंद में 725.1 मि.मी. और धमतरी में 915.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बिलासपुर संभाग में बिलासपुर में 1059.5 मि.मी., मुंगेली में 1032.0 मि.मी., रायगढ़ में 1242.0 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 865.4 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1227.1 मि.मी., सक्ती में 1118.9 मि.मी., कोरबा में 1042.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 985.6 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
- दुर्ग संभाग में दुर्ग में 789.1 मि.मी., कबीरधाम में 744.1 मि.मी., राजनांदगांव में 867.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1230.0 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 734.3 मि.मी. और बालोद में 1062.9 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है।
- सरगुजा संभाग में सरगुजा में 721.1 मि.मी., सूरजपुर में 1080.7 मि.मी., जशपुर में 988.0 मि.मी., कोरिया में 1131.5 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1031.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बस्तर संभाग में बस्तर में 1405.0 मि.मी. कोंडागांव जिले में 948.2 मि.मी., कांकेर में 1143.2 मि.मी., नारायणपुर में 1228.0 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1378.1 मि.मी., सुकमा में 1088.2 मि.मी. और बीजापुर में 1404.1 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है।
CG Weather Forecast Today

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

