Chhattisgarh Weather : मानसून की सक्रियता बढ़ी, 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, मेघगर्जन- वज्रपात की आशंका, जानें IMD ताजा अपडेट

cg weather

Chhattisgarh Weather Alert Today : छत्तीसगढ़ में अभी भी मानसून सक्रिय है, वही चक्रवाती हवाओं का घेरा और कम दबाव का क्षेत्र भी बना हुआ है, जिससे अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। आज शुक्रवार को एक दर्जन जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश का मुख्य क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ रहेगा। फिलहाल अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

छत्‍तीसगढ़ मौसम विभाग ने 15 सितंबर को विभिन्न क्षेत्रों के लिए आरेंज व यलो अलर्ट भी जारी किया है। एक साथ कई सिस्टम सक्रिय होने के चलते आने वाले दो से तीन दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा और विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी, वही कहीं कहीं बिजली गिरने और चमकने की भी आशंका है। वही तीन दिनों के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी और मौसम में भी बदलाव आएगा।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को बिलासपुर सहित कोरबा, रायगढ़, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • इसमें रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश होन की चेतावनी दी है।
  • दुर्ग, बालोद व राजनांदगांव जिले में भी एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।
  • सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम,राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर तथा नारायणपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है और बिजली भी गिर सकती है।
  • कोरिया, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम, बस्तर, कोंडागांव तथा कांकेर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा व बिजली गिर सकती है।

जानिए क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है और ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। अगले 24 घंटे में इसके और अधिक प्रबल होकर ओडिसा और छत्तीसगढ़ की ओर अगले तीन दिन में पहुंचने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, टीकमगढ़, डाल्टनगंज, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर निम्न दाब के केंद्र तक स्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है, इसके प्रभाव से आज 15 सितंबर को प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अतिभारी वर्षा व वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 890.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

  1. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 890.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
  2. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से 14 सितंबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1537.8 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 397.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
  3. राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 718.8 मिमी, बलरामपुर में 811.7 मिमी, जशपुर में 714.0 मिमी, कोरिया में 833.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 829.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  4. रायपुर जिले में 979.4 मिमी, बलौदाबाजार में 899.6 मिमी, गरियाबंद में 790.5 मिमी, महासमुंद में 903.9 मिमी, धमतरी में 852.6 मिमी, बिलासपुर में 973.2 मिमी, मुंगेली में 1097.5 मिमी, रायगढ़ में 1012.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 801.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 810.4 मिमी, सक्ती में 795.1 मिमी, कोरबा में 875.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 930.5 मिमी, दुर्ग में 749.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
  5. कबीरधाम जिले में 713.3 मिमी, राजनांदगांव में 967.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1134.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 905.8 मिमी, बालोद में 869.6 मिमी, बेमेतरा में 711.3 मिमी, बस्तर में 944.7 मिमी, कोण्डागांव में 963.7 मिमी, कांकेर में 878.2 मिमी, नारायणपुर में 858.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 967.8 मिमी और सुकमा में 1286.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews