Chhattisgarh Weather: चक्रवात मोंथा का असर, 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-तेज हवा, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

बिलासपुर और सरगुजा संभाग के एक- दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ भारी वर्षा के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने की संभावना है।
CG Weather

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।आज बुधवार को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है। आज बुधवार को रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस और 24  डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 30 अक्टूबर को भी बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, गंभीर चक्रवाती तूफान “मोथा के प्रभाव से आज बुधवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने की संभावना है।2 दिनों के बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। बिलासपुर और सरगुजा संभाग के एक- दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़: 1 जून से 15 अक्टूबर तक हुई 1212.8 मिमी वर्षा

छत्तीसगढ़ में अब तक 1213.8 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1659.7 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 554.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1234.9 मि.मी, महासमुंद में 1065.1 मि.मी. और धमतरी में 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

Chhattisgarh Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews