Chhattisgarh Weather: चक्रवाती सिस्टम का प्रभाव, 3 संभागों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, अब तक 387.4 मिमी हुई वर्षा, जानिए पूरे हफ्ते का हाल

up imd weather

Chhattisgarh Weather Alert Today : मानसून द्रोणिका एक बार फिर से सक्रिय हो गई है, ऐसे में जुलाई अंत तक राज्य में अच्छी बारिश के संकेत है। शनिवार-रविवार को भी झमाझम बारिश की संभावना है।  मौसम विभाग ने आज 22 जुलाई को रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वही बिलासपुर संभाग के रायगढ़, जांजगीर और उससे लगे जिलों में एक दो जगहों पर भारी बारिश और कुछ जगह आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। 23-24 जुलाई तक  प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

सीजी मौमस विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी बस्तर संभाग के भी कुछ जिलों में भारी बारिश तो सरगुजा संभाग के कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से शनिवार को रायपुर में हल्की से मध्यम वर्षा और बस्तर व बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने के आसार है।  बिलासपुर संभाग के रायगढ़, जांजगीर और उससे लगे जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसके बाद 28 व 29 जुलाई को एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा और मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

चक्रवाती सिस्टम समेत कई मौसम प्रणालियां सक्रिय

  1. एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण तटीय ओडिशा उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है।
  2. इसके साथ ऊपरी हवा एक चक्रवाती सिस्टम समुद्र तल से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित फैला हुआ है।
  3. मानसूनी द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, रायसेन छिंदवाड़ा, दुर्ग, दक्षिण ओडिशा उत्तर आन्ध्रप्रदेश और उसके बाद पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर 2.1 किमी ऊंचाई पर स्थित है।
  4. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती सिस्टम निम्न स्तर पर दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है ।
  5. एक हवा का शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है।

 अबतक 387.4 मिमी वर्षा, पिछलें 24 घंटे का बारिश का रिकार्ड

  1. प्रदेश में एक जून से लेकर 21 जुलाई तक 387.4 मिमी वर्षा हुई है,जबकि सामान्य रूप से 444.6 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी। इस प्रकार सामान्य से 13 फीसद कम वर्षा हुई है।
  2. भोपालपट्टनम् -8 सेमी, माकड़ी, बिलासपुर 7 सेमी, बीजापुर, दुर्ग 6 सेमी, फरसगांव,केशकाल, भैरमगढ़, कटेकल्याण, कोडागांव, डौंडीलोहारा, डोंगरगढ़ -5 सेमी।
  3. नरहरपुर, बकावंड गुंडरदेही, चरामा, नारायणपुर,पाली, देवभोग, धमतरी, मानपुर, सुकमा, जगदलपुर, कुआकोंडा, बालोद, मोहला, उसूर डोंगरगांव 1 सेमी।
  4. बस्तर, नगरी, कांकेर, दुर्गकोंदल, गुरुर, पखांजुर, राजनांदगांव, बडेराजपुर, कोटा, खैरागढ़, पथरिया, कुरूद, लोहांडीगुडा – 2 सेमी, मगरलोड,भानुप्रतापपुर, आरंग, बास्तानार, कोरबा, अकलतरा, गीदम, पाटन, गरियाबंद, छुरा, माना-रायपुर-एपी, दंतेवाड़ा, ओरछा 1 सेमी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews